2025 Honda Livo: Honda ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक Livo को 2025 में अपडेट किया है। यह बाइक अब नए OBD2B मानक वाले इंजन और कई आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध है। यदि आप रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक भरोसेमंद और माइलेज देने वाली बाइक की तलाश में हैं, तो 110 सीसी सेगमेंट में Honda Livo एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
2025 Honda Livo बेहतर संतुलन, लगभग 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। आइए जानते हैं इसकी ऑन-रोड कीमत, साथ ही अगर आप इस बाइक को लोन पर लेना चाहते हैं तो उसकी EMI और डाउन पेमेंट की जानकारी भी देखें।
ऑन-रोड कीमत और फाइनेंस विकल्प
Honda Livo की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹83,080 है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹96,000 तक पहुंचती है, जिसमें करीब ₹7,000 का आरटीओ टैक्स और ₹6,000 का बीमा शुल्क शामिल है।
अगर आप इस बाइक के लिए ₹15,000 की डाउन पेमेंट करते हैं और ₹81,000 पर 9 प्रतिशत ब्याज दर से लोन लेते हैं, तो तीन साल की अवधि के लिए आपकी EMI लगभग ₹2,500 प्रति माह होगी।
हालांकि, Honda Livo की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग शहरों और डीलरशिप्स पर बदल सकती है। सटीक जानकारी के लिए नजदीकी Honda शोरूम से संपर्क करें।
2025 Honda Livo इंजन और प्रदर्शन
इस बाइक में 109.51 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 8.7 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 9.3 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जो शहर में रोजाना की सवारी के लिए उपयुक्त है।
2025 Honda Livo एडवांस फीचर्स
अब इस बाइक में एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें रियल-टाइम माइलेज, ECO इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी, सर्विस ड्यू इंडिकेटर और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसी जानकारियां मिलती हैं।
2025 Honda Livo रंग विकल्प
यह बाइक कई रंगों में उपलब्ध है जैसे – पर्ल इग्नियस ब्लैक विथ ऑरेंज स्ट्राइप्स, पर्ल इग्नियस ब्लैक विथ ब्लू स्ट्राइप्स और पर्ल साइरन ब्लू। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Bajaj Platina 110, TVS Radeon और TVS Star City Plus जैसी बाइकों से होता है।