CBSE Board Result 2025: अगर आपके बच्चे ने इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी है, तो रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। माना जा रहा है कि CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 5 मई 2025 तक घोषित कर सकता है, जिससे छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
छात्र आसानी से अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया भी काफी सरल है। छात्र अपना जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज कर के परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में जल्द रिजल्ट आने का दावा किया जा रहा है।
CBSE Board Result 2025 कैसे चेक करें
- सबसे पहले छात्र CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र को आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- फिर छात्र के सामने एक नई विंडो में रिजल्ट खुल जाएगा।
- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
- अंत में, छात्र अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
CBSE Board Result 2025 कब पूरी हुई थी परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार छात्र अपने परिणाम न केवल आधिकारिक वेबसाइट से, बल्कि SMS और डिजीलॉकर के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं।
- 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी।
- वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चली थी।