MP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड के नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से परिणाम की तारीख को लेकर कोई सूचना जारी नहीं हुई है।
जैसे ही कोई अपडेट आएगा, आपको सूचित कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद, एमपी बोर्ड के छात्र आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे। ध्यान दें कि इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चली थी।
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को लेकर बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
MP Board Result 2025 कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
- अब छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Result 2025 देखने के लिए इन वेबसाइटों का उपयोग करें
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
MP Board Result 2025 में दी गई जानकारी
- रोल नंबर
- रोल कोड
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषयों के नाम
- थ्योरी परीक्षा के अंक
- प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक
- कुल अंक
- परिणाम की स्थिति
- डिवीजन
MP Board Result 2025 पिछले वर्ष कब आया था रिजल्ट
पिछले वर्ष, यानी 2024 में, MP Board Result 2025 ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किए थे। छात्र रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद अपने-अपने स्कूलों से मूल अंकपत्र (मार्कशीट) प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकेंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि परिणाम जारी करने की अधिसूचना किसी भी समय जारी की जा सकती है।