WhatsApp Group Link

Tata Curve EV अब हुआ और भी कीमत कम अब आप ₹1.7 लाख तक की बचत करे।

By
On:
Follow Us

Tata Curve EV भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन टाटा कंपनी ने हमेशा एक अलग ही भरोसेमंद छवि बनाई है। अब टाटा कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी छूट की घोषणा की है। यह ऑफर टाटा कर्व ईवी के 2024 मॉडल पर लागू होता है। कंपनी इस पर करीब ₹1.7 लाख की छूट दे रही है। यदि आप भी इस महीने टाटा कर्व ईवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है। नीचे सभी विवरण दिए गए हैं।

Tata Curve EV डिस्काउंट सूची

टाटा मोटर्स बिक्री के मामले में लगातार तीसरे स्थान पर बनी हुई है। मई 2025 के लिए टाटा कर्व ईवी पर ₹1.7 लाख तक की बड़ी छूट दी जा रही है। यह छूट केवल MY2024 मॉडल्स पर लागू है और इसमें ₹90,000 का कैश डिस्काउंट, ₹30,000 का एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर और ₹50,000 तक का लॉयल्टी बोनस शामिल है। कंपनी की तरफ से यह एक संयुक्त छूट पैकेज है।

वहीं, नए MY2025 मॉडल पर अधिकतम ₹80,000 तक की छूट दी जा रही है। डिस्काउंट से पहले टाटा कर्व ईवी की कीमत मुंबई में ऑन-रोड ₹18.49 लाख से ₹23.52 लाख के बीच है।

Tata Curve EV बैटरी और परफॉर्मेंस

टाटा कर्व ईवी एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV है। इसमें 55 kWh की बैटरी दी गई है जो 165 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार फुली ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 7.9 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और फुल चार्ज पर 502 किमी की रेंज देती है।

Tata Curve EV सेफ्टी फीचर्स

टाटा कर्व ईवी इलेक्ट्रिक वाहनों के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है और इसमें सभी प्रमुख सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और आरामदायक सीटें मिलती हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस और ईबीडी तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, लेवल 3 ADAS और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Tata Curve EV की कीमत

इस कार की कीमत की बात करें तो टाटा कर्व ईवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹17.49 लाख से शुरू होती है और ₹22 लाख तक जाती है।

theautowallah@gmail.com

I have been writing articles for the past 4 years, specializing in technology, automobiles, and government schemes. With deep expertise and experience, I am committed to providing accurate and updated information.

For Feedback - theautowallah@gmail.com

Leave a Comment