UP Board 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट अब जल्द ही घोषित किया जाएगा। करीब 55 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अब 25 अप्रैल तक खत्म हो सकता है। कॉपियों की जांच का काम पहले ही पूरा हो चुका है, जिसके बाद सभी छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिजल्ट कहां देखें?
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:
यहाँ छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे।
UP Board 10th Result 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- वहां “UP Board 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- यहां मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
- जानकारी भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
रिजल्ट कब तक आएगा?
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा दो पालियों में हुई थी – सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक। इस बार लगभग 54.38 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के छात्र शामिल थे।