UP Board Topper List 2025 Out :उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 के साथ-साथ टॉपर लिस्ट, प्राप्त अंक, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी जारी की गई हैं। यहां छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट 2025 देख सकते हैं।
कक्षा 10वीं टॉपर:- इस वर्ष यश प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा 12वीं टॉपर:- इंटरमीडिएट परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20% अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
UP Board Topper List 2025 Out – कक्षा 10वीं
- रैंक 1: यश प्रताप सिंह – 97.83%
- रैंक 2: अंशी, अभिषेक कुमार यादव – 97.67%
- रैंक 3: ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा, सिमरन गुप्ता
UP Board Topper List 2025 Out – कक्षा 12वीं
- महक जायसवाल – प्रयागराज – 97.20%
- साक्षी – अमरोहा – 96.80%
- आदर्श यादव – सुल्तानपुर – 96.80%
- अनुष्का सिंह – कौशांबी – 96.80%
- शिवानी सिंह – प्रयागराज – 96.80%
- मोहिनी – इटावा – 96.40%
इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत:
- हाईस्कूल (10वीं): 90.11%
- इंटरमीडिएट (12वीं): 81.15%
इस वर्ष कुल 5,43,85,597 छात्रों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 26,98,446 छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा और 27,40,151 छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा दी। परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और नकल रोकने के लिए प्रदेशभर के 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक और कंपार्टमेंट परीक्षा:
यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। जिन छात्रों के अंक पासिंग मार्क्स से थोड़ा कम हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि छात्र को 31 या 32 अंक मिले हैं, तो उसे उत्तीर्ण घोषित किया जा सकता है।
पिछले वर्ष:- 2024 में शुभ छपरा (महोबा) ने 97.80% अंकों के साथ 12वीं कक्षा में टॉप किया था।